नई दिल्ली। मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए उद्योग मंडल ( Assocham ) ने सरकार को आगामी बजट पेश होने से पहले एक खास सुझाव दिया है। एसोचैम का कहना है कि आगामी बजट में सरकार आयकर छूट की सीमा को 2.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दे। बजट पेश होने से पहले एसोचैम ने वित्त मंत्रालय ( ministry of finance ) को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें यह बात कही गई है। इस ज्ञापन में एसोचैम ने कहा, "सालों से मुद्रस्फिति के प्रभाव को देखते हुए व्यक्तिगत आयकर छूट 2 लाख 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर देना चाहिए।" बताते चलें कि चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार पूर्ण बजट आगामी पांच जुलाई को पेश करने वाली है।