8 देशों में शुरू किया जाएगा डिजिटल माॅल
ऋषभ मेहरा ने कहा कि प्लेटफॉर्म बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब इसका परीक्षण शुरू किया जाएगा। अभी सिर्फ नोएडा में परीक्षण किया जाएगा, लेकिन इसे देश के 20 प्रमुख शहरों में शुरू करने की तैयारी है। वर्ष 2021 तक दुनिया के आठ देशों तक विस्तार की योजना है और इसके लिए रियल एस्टेट क्षेत्र को सेवाएं प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनियों से चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, चंडीगढ़, जयपुर, चेन्नई और मैसूर जैसे शहरों के साथ ही चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया में डिजिटल मॉल शुरू करने की योजना है।