हालांकि छह मई को निर्धारित नीलामी के लिए तय सुरक्षित कीमत 783 करोड़ रुपए के लिए बोली लगाने के लिए कोई बोलीदाता नहीं पहुंचे। आईएचएफएल अब दूसरी बार नीलाम की योजना बना रही है जिसके लिए सुरक्षित कीमत 701 करोड़ रुपए रखी गई, जो पूर्व में निर्धारित कीमत से 82 करोड़ रुपये यानी 11 फीसदी कम है। खरीदारों को आकर्षित करने के लिए कीमत घटाई गई है। वैसे, कीमत में की गई कमी से कर्ज की भरपाई करना मुश्किल है, क्योंकि सुरक्षित कीमत कर्ज के मूलधन 715 करोड़ रुपये से भी कम है।