1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्माष्टमी मेले में उमड़े श्रद्धालु

तोरणिया डुंगर पर हर साल लगता है मेला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sunil Mishra

•

Updated: 25 Aug 2019, 10:12 PM IST

जन्माष्टमी मेले में उमड़े श्रद्धालु

जन्माष्टमी मेले में उमड़े श्रद्धालु

वांसदा. तहसील के सरा स्थित तोरणिया डुंगर पर जन्माष्टमी मेला में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। ऐतिहासिक तोरणिया डुंगर पर कई देव स्थान हैं और आदिवासियों की आस्था इनसे जुड़ी है। हर साल यहां जन्माष्टमी का मेला लगता है, जिसमें दूर दूर से लोग आते हैं। परंपरागत पूजा के बाद मेले का आनंद उठाते हैं। इस बार भी हजारों लोग यहां पहुंचे थे। प्रचलित दंतकथा के अनुसार इस डुंगर पर भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में तोरण बांधा गया था। इसके बाद इसका नाम तोरणिया डुंगर हो गया। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण, शंकरजी, हनुमान, अंबामाता और रामदेव पीर के मंदिर हंै। रामदेव मंदिर में पानी में तैरता पत्थर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र रहता था, लेकिन कुछ समय पूर्व यह पत्थर चोरी हो गया। इसके कारण इस वर्ष आने वाले श्रद्धालु इसका दर्शन न पाकर निराश हुए। लोगों ने मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद मेला का आनंद लिया। भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की भी तैनाती की गई थी।

धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का त्योहार
वांसदा. तहसील में शनिवार को लोगों ने धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। उनाई में युवा सरकार ग्रुप द्वारा श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। जन्मोत्सव के तहत पालकी यात्रा निकाली गई थी। रात 12 बजे तक मंदिर में भजन कीर्तन होता रहा। मध्यरात्रि होते ही मंदिर से लेकर घरों में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल का जयघोष शुरू हो गया। लोगों ने मटकी फोडक़र श्रीकृष्ण का जन्म मनाया और भगवान का दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दौरान मंदिरों में उपस्थित थे। जन्माष्टमी पर शहरों समेत कई गांवों में दही हांडी भी फोड़ी गई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात