नई दिल्ली।भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह मानसून के पूर्वानुमान का असर देखने को मिला, जबकि इस कारोबारी सप्ताह के दौरान बाजार की नजर देश में मानसून की प्रगति पर होगी। साथ ही, देश-विदेश में इस सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से भी बाजार को दिशा मिलेगी। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव पर भी बाजार की नजर रहेगी।