3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HDFC Bank Merger: एक जुलाई से एक हो गए एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी और एचडीएफसी लिमिटेड के मर्जर को मंजूरी मिल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 1 Jul 2023, 10:19 AM IST

HDFC Bank Merger: आज 1 जुलाई से एक हो गए एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक

HDFC Bank Merger: आज 1 जुलाई से एक हो गए एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक

HDFC Bank Merger: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी और एचडीएफसी लिमिटेड के मर्जर को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को एचडीएफसी लिमिटेड ने एचडीएफसी बैंक में विलय की घोषणा की। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड ने अपेक्षित सहमति और अनुमोदन प्राप्त करने के तहत 4 अप्रेल 2022 को विलय के निर्णय की घोषणा की थी और इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 15 से 18 महीने की समय-सीमा का संकेत दिया था। दोनों कंपनियों के बोर्ड शुक्रवार को हुई उनकी संबंधित बैठकों में कहा गया कि विलय 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगा।

यह भी पढ़ें : नए बैंक लॉकर नियम का खामियाजा भुगत रहे है ग्राहक

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बना

एचडीएफसी बैंक अब बाजार मूल्य के हिसाब से जेपी मॉर्गन, आईसीबीसी और बैंक ऑफ अमेरिका के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। बता दें कि यह मर्जर देश के कॉरपोरेट सेक्टर का सबसे बड़ा सौदा है। इसका आकार 40 अरब डॉलर का है। इसकी कुल एसेट्स 18 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक होगी।

यह भी पढ़ें : पैसा कमाने के सपने को हकीकत में बदल रही है ’हर घर एसआईपी’ पहल

दीपक पारेख ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। एचडीएफसी के शेयरहोल्डर्स को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा कि वह अब अपनी इस जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। 78 साल के पारेख अब बैंक में किसी भूमिका में नहीं रहेंगे। एचडीएफसी के सीईओ केकी मिस्री बैंक के बोर्ड में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए रिजर्व बैंक की मंजूरी भी लेनी होगी। पारेख ने कहा, ’अब कंपनी से मुक्त होने का समय आ गया है। एचडीएफसी के शेयरहोल्डर्स के लिए यह मेरी आखिरी चिट्ठी है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हमारी कंपनी बेहतर ग्रोथ हासिल करेगी।’ अपनी इस चिट्ठी में पारेख काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि एचडीएफसी का अनुभव उनके लिए अमूल्य है। सीनियर बैंकर ने कहा, ’हमारे इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता और हमारी विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।’

यह भी पढ़ें : एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा, निर्यात ऋण का बढ़ेगा दायरा...1 खरब डॉलर पहुंचेगा निर्यात

शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले 42 शेयर

नई कंपनी का बीएसई सूचकांक में दबदबा रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी अधिक हो जाएगा। फिलहाल रिलायंस का दबदबा 10.4 प्रतिशत है, लेकिन विलय के बाद एचडीएफसी बैंक का दबदबा 14 प्रतिशत के करीब हो जाएगा। इस सौदे के तहत एचडीएफसी के प्रत्येक शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। वहीं, एचडीएफसी के शेयर की सूचीबद्धता समाप्त करने का काम 13 जुलाई से प्रभावी होगा।