2018-19 के बजट में करीब 12 फीसदी की वृद्धि SC/ST वर्ग की भलाई के लिए राज्यों के अलावा हर साल केंद्र सरकार की ओर से एक बजट आवंटित किया जाता है। इस बजट से इन वर्गों के लोगों की भलाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं, इनमें वित्तीय मदद, शिक्षा के लिए मदद, जागरुकता अभियान आदि योजनाएं चलती हैं। मोदी सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2018-19 में SC/ST वर्ग के लोगों की भलाई के लिए 95000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इस साल मोदी सरकार ने इस बजट में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वित्त वर्ष 2017-18 में SC/ST वर्ग की भलाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से 85227करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था।
SC/ST वर्ग की भलाई के लिए इतनी योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से SC/ST वर्ग की भलाई के लिए हर साल केंद्रीय स्तर पर योजनाएं चलाई जाती हैं। इसमें इन वर्गों के गरीब लोगों को आर्थिक मदद, आवास बनाने में मदद, इन वर्गों को छात्रों की शिक्षा के लिए फीस प्रतिपूर्ति, उच्च शिक्षा के लिए फीस की प्रतिपूर्ति समेत कई योजनाएं शामिल हैं। वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से SC वर्ग के लिए 279 और ST वर्ग की भलाई के लिए 305 योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस वित्त वर्ष में SC वर्ग के लिए 56619 और SC वर्ग के लिए 39135 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।