scriptअमरीका और चीन के बीच छिड़ी जंग, भारत को मिल रहा खूब कमाई करने का मौका | soybean farmers get benefits from trade war | Patrika News
कारोबार

अमरीका और चीन के बीच छिड़ी जंग, भारत को मिल रहा खूब कमाई करने का मौका

अमरीका और चीन के बीच छिड़ी ट्रेड वार ने भारत के लिए कमाई के नए दरवाजे खोल दिए हैं।

नई दिल्लीSep 22, 2018 / 02:53 pm

manish ranjan

modi

अमरीका और चीन के बीच छिड़ी जंग से, भारत को मिल रहा खूब कमाई करने का मौका

नई दिल्ली। अमरीका और चीन के बीच छिड़ी ट्रेड वार ने भारत के लिए कमाई के नए दरवाजे खोल दिए हैं। एक-दूसरे के खिलाफ ऊंची इम्‍पोर्ट ड्यूटी लगाने के चलते दोनों देशों के प्रोडक्‍ट एक-दूसरे के यहां महंगे हो गए हैं। ऐसे में भारत दोनों देशों के बाजार में अपना एक्‍सपोर्ट बढ़ाने में लगा हुआ है। हाल ही में चीन ने अमरीका से आने वाली जिन चीजों पर हैवी ड्यूटी लगाई उसमें सोयाबीन भी शामिल है। हैवी ड्यूटी के चलते सोयाबीन चीन के मार्केट में महंगा हो गया है। क्योंकि चीन के घरेलू मार्केट में भारतीय सोयाबीन सस्ता है इसलिए चीन में इसकी मांग बढ़ती ही चली जा रही है। ऐसे में चीन में सोयाबीन की कीमतों और डिमांड दोनों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

चीनी मार्केट में बढ़ रही भारतीय सामानों की मांग
चीन में भारतीय सोयामील मांग बढ़ती ही जा रही है। इसलिए ही चीन ने भारतीय सोयामील से इंपोर्ट ड्यूटी को हटाया है। सोयाबीन की ही तरह चीन में कई और चीजों की मांग भी बढ़ती जा रही है। चीन में सफेद सरसों की डिमांड भी बढ़ने की संभावना है। शायद इसलिए ही चीन सफेद सरसों पर लगे बैन को हटाने के बारे में सोच रहा है। चीन ने करीब सात साल पहले खराब क्वॉलिटी का हवाला देकर चीन में भारतीय सफेद सरसों पर बैन लगा दिया था। इसी हफ्ते चीन में सफेद सरसों से बैन को हटाने को लेकर भारत से चर्चा की।

ट्रेड वार से हो रहा भारत को फायदा
चीन में भारत की चीजों की बढ़ती मांग का सबसे ज्यादा फायदा देश के किसानों को हो रहा है।भारत सिर्फ चीन में ही नहीं अमरीका में भी मजबूती से पैर पसारने में लगा हुआ है। भारत ने 2017 में अमरीका को करीब 5 करोड़ डॉलर यानी की 340 करोड़ का एक्‍सपोर्ट किया था। जिसे भारत ट्रेड वार शुरु होने के बाद बढ़ाने में लगा हुआ है।

Home / Business / अमरीका और चीन के बीच छिड़ी जंग, भारत को मिल रहा खूब कमाई करने का मौका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो