6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10th Board Exam: अब इस राज्य में नहीं होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स 10th क्लास बोर्ड के एग्जाम देते है, लेकिन अगले साल से इन स्टूडेंट्स को एग्जाम नहीं देना होगा। क्योकि मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड की एग्जाम को बंद कर दिया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 6 Jun 2023, 2:17 PM IST

exam_students.jpg

10th Board Exam: हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स 10th क्लास बोर्ड के एग्जाम देते है, लेकिन अगले साल से इन स्टूडेंट्स को एग्जाम नहीं देना होगा। क्योकि मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड की एग्जाम को बंद कर दिया है। असम में अगले साल यानी साल 2024 से 10वीं की बोर्ड एक्साम्स नहीं होंगी। यह घोषणा राज्य के के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने की है। उन्होंने कहा है कि कि राज्य में अगले वर्ष यानी कि साल 2024 से क्लास 10 की बोर्ड एग्जाम बंद कर दी जाएगी।

राज्य सरकार एक नया असम शिक्षा बोर्ड स्थापित करेगी। सीएम बिस्वा के अनुसार यह फैसला नई शिक्षा नीति के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा अब अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम भी 4 साल का होगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा है कि मैट्रिक एग्जाम केवल स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। राज्य में जल्द ही नया बोर्ड भी बनेगा, लेकिन इसमें SEBA के कर्मचारियों को नियुक्त नहीं किया जाएगा।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्लास 10th की एग्जाम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) द्वारा कराई जाती है। जबकि क्लास 12 की बोर्ड एग्जाम असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा आयोजित कराई जाती है। अब दोनों राज्य बोर्डों को आपस में मर्ज कर दिया जाएगा। सीएम बिस्वा ने बताया 10वीं क्लास के छात्रों के लिए पास और फेल प्रणाली लागू रहेगी, लेकिन बोर्ड एक्साम्स केवल 12वीं क्लास के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, 10वीं क्लास में बैठने वाले छात्रों को अब 11वीं क्लास में प्रवेश लेने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उन्हें प्रमोट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी, बिहार, राजस्थान, MP के एयरपोर्ट पर जॉब पाने का बेहतरीन मौका,12वीं पास करें अप्लाई


केवल 12वीं के छात्र देंगे बोर्ड एग्जाम

बोर्ड एग्जाम केवल 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। क्लास 10 में रजिस्टर छात्रों को क्लास 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें सीधे 11वीं में प्रमोट किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत कई बदलाव किए गए हैं। अब राज्य में सभी कक्षाएं 5+3+3+4 के फॉर्मूले पर संचालित होंगी। इस साल 10वीं की बोर्ड एग्जाम में 4 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड एग्जाम का परिणाम मई में जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें- NHM 2023: स्टाफ नर्स के 2877 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई