IGI Aviation Recruitment 2023: आईजीआई एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहक सेवा एजेंट के 1086 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आईजीआई एविएशन भर्ती 2023 में ग्राहक सेवा एजेंट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com के माध्यम कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जून को समाप्त हो जाएगी। आईजीआई एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 25,000 से 35,000 रुपये दिए जाएंगे। उम्मीदवारों जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।