5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU Admission 2018: लड़कियों के लिए हैं शानदार कॅरियर बनाने वाले ये दो खास कोर्स

DU Admission 2018 के लिए लड़कियों के लिए दो खास कोर्स चलाए गए हैं जिनके लिए 7 जून तक अप्लाई कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 31 May 2018, 1:45 PM IST

DU university Admission

DU Admission 2018: लड़कियों के लिए हैं शानदार कॅरियर बनाने वाले ये दो खास कोर्स

DU Admission 2018 के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी कई सारे नए कोर्सेज के लिए एडमिशन किए जा रहे हैं। डीयू में वैसे तो लड़कियों के लिए कई सारे खास कोर्स हैं। लेकिन इनमें से दो कोर्स ऐसे हैं जिनकी काफी डिमांड है। इनमें से एक कोस बीएलएड और दूसरा मास कम्यूनिकेशन में ऑनर्स का है। इन कोर्सेज की सबसे खास बात यह है कि 12वीं में कम नंबर होने के बावजूद इनके लिए अप्लाई किया जा सकता है। शैक्षणिक सत्र 2018—19 के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के 9 कॉलेज इन दोनों कोर्सेज के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन दोनों कोर्सेज से जुड़ी कुछ जानकारी इस प्रकार है—


बीएलएड कोर्स से टीचिंग में बनाएं शानदार कॅरियर
बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजेकशन (बीएलएड) 4 साल का होता है। इस कोर्स के लिए आप 12वीं के बाद ही अप्लाई कर सकते हैं। इसकी क्लास में हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं का इस्तेमाल होता है। इसमें कंपल्सरी और ऑप्शनल दोनों ही थ्योरी पेपर होते हैं। यह कोर्स करने के लिए 12वी में कम से कम 50% और बेस्ट फोर में शामिल हर सब्जेक्ट में भी 50% नंबर आना जरूरी है।

DU Admission 2018 : जानिए फीस से लेकर Hostel सुविधा तक सभी प्रश्नों के उत्तर

मास कम्यूनिकेशन (ऑनर्स) से बनाएं मीडिया में कॅरियर
इंद्रप्रस्थ कॉलज फॉर वुमन बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) – मल्टिमीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन कोर्स कराता है। इस कोर्स में मास मीडिया, पॉलिटिकल डाइनेमिक्स, टेक्नॉलजी शामिल है। इस कोर्स के लिए 52 सीटें हैं। इसके लिए बेस्ट फोर सब्जेक्ट में 75% नंबर और इंग्लिश भी जरूरी है।


ऐसे करें अप्लाई
डीयू से मास कम्यूनिकेशन (ऑनर्स) और बीएलएड कोर्स करने के लिए फॉर्म 7 जून तक ऑनलाइन du.ac.in वेबसाइट पर जाकर भरे जा सकते हैं। बीएलएड के लिए एंट्रेंस 19 जून को और बीए ऑनर्स मल्टिमीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन के लिए 20 जून से देशभर में हो रहा है। इसके लिए एंट्रेस टेस्ट ऑनलाइन यानी कंप्यूटर पर आधारित होगा।