31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISC Semester-1 Exam: बोर्ड ने मैथ्स का पेपर किया स्थगित, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

सीआईएससीई टर्म-1 परीक्षा देने वाले अभ्यिर्थियों के लिए बड़ी खबर है। काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार को होने वाली कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने इस परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Nov 2021, 3:19 PM IST

ISC semester 1 exam 2021-22 : सीआईएससीई टर्म-1 परीक्षा देने वाले अभ्यिर्थियों के लिए बड़ी खबर है। काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार को होने वाली कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने इस परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। पहले यह परीक्षा 29 नवंबर, 2021 को दोपहर 2 बजे होने वाली थी। नई अधिसूचना के अनुसार इसको स्थगित कर दिया गया है।


अब 12 दिसंबर को होंगे एग्जाम
CISCE ने आधिकारिक घोषणा करते हुए परीक्षा के स्थगित करने के पीछे काउंसिल के नियंत्रण से बाहर के कारण बताए हैं। अब, गणित विषय के लिए ISC सेमेस्टर 1 परीक्षा 12 दिसंबर 2021 को दोपहर 2 बजे, रसायन विज्ञान (पेपर -1) सिद्धांत परीक्षा से एक दिन पहले आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें :— Punjab Police Constable Result: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट


आईएससी कक्षा 12वीं परीक्षा 2021-22 (सेमेस्टर 1)

मंगलवार, 30 नवंबर 2021 : बिजनेस स्टडीज
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 : समाज शास्त्र
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 : भूगोल, ज्योमेट्रिकल और मैकेनिकल ड्रॉइंग
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 : जीव विज्ञान - पेपर 1 (थ्योरी)
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 : गृह विज्ञान - पेपर 1 (थ्योरी)
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 : अर्थशास्त्र
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 : जैव प्रौद्योगिकी - पेपर 1 (थ्योरी), कानूनी अध्ययन
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 : शारीरिक शिक्षा - पेपर 1 (थ्योरी)
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 : राजनीति विज्ञान
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 : व्यापार
शनिवार, 11 दिसंबर 2021 : मास मीडिया एंड कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग - पेपर 1 (थ्योरी)
रविवार, 12 दिसंबर 2021 : गणित
सोमवार, 13 दिसंबर 2021 : केमिस्ट्री (पेपर- 1) थ्योरी
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 : मनोविज्ञान, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 : कंप्यूटर साइंस (पेपर 1) थ्योरी
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 : इतिहास
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 : पर्यावरण विज्ञान - पेपर 1 (सिद्धांत)
सोमवार, 20 दिसंबर 2021 : अकाउंट्स

यह भी पढ़ें :— Post Office Recruitment 2021: डाक विभाग में एमटीएस, पोस्टमैन और पीए पदों पर निकली नौकरी

साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग की अनुमति
हाल ही में आने वाले साल में इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12 की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को एक बड़ी राहत देने का ऐलान किया। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने उन्हें अपने सेमेस्टर 1 परीक्षा के दौरान साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति दी गई है।