29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office Recruitment 2021: डाक विभाग में एमटीएस, पोस्टमैन और पीए पदों पर निकली नौकरी

भारतीय डाक विभाग के लिए नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं एक बेहतरीन मौका आया है। ऑफिस ऑफ़ द चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्कल, पटना ने विभिन्न पदों के लिए नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2021, 3:36 PM IST

Post Office Recruitment 2021

Post Office Recruitment 2021

Bihar Post Office Recruitment 2021 : भारतीय डाक विभाग के लिए नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं एक बेहतरीन मौका आया है। ऑफिस ऑफ़ द चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्कल, पटना ने विभिन्न पदों के लिए नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं। डाक विभाग भर्ती 2021 के आवेदन 13 दिसंबर 2021 या इससे पहले तक जमा किए जा सकते हैं।


60 पदों पर होगी भर्ती
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 60 खाली पद भरे जाएंगे। उक्त पदों की भर्ती के लिए बिहार सर्कल द्वारा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क 100 रुपए तय की गई है।

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन की अंतिम तिथि - 31 दिसंबर, 2021

रिक्ति विवरण:-
कुल पदों की संख्या - 60 पद
पीए - 31 पद
एसए - 11 पद
डाकिया - 5 पद
एमटीएस - 13 पद

वेतनमान:
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट - 25500-81100 रुपए प्रति माह
डाकिया - 21700-69100 रुपए प्रति माह
एमटीएस - 18000-56900 रुपए प्रति माह

शैक्षिक योग्यता:
पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता। उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले किसी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से कम से कम 60 दिनों की अवधि का बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

पोस्टमैन/मेल गार्ड के लिए - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। स्थानीय भाषा यानी हिंदी का ज्ञान। उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले किसी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से कम से कम 60 दिनों की अवधि का बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
एमटीएस - 10वीं पास। स्थानीय भाषा यानी हिंदी का ज्ञान।

यह भी पढ़ें :— Indian Air Force Recruitment 2021 : ग्रुप सी सिविलियन पोस्ट के लिए आवेदन शुरू, जानिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा


आयु सीमा:
एमटीएस - 18 से 25 वर्ष
अन्य - 18 से 27 वर्ष

ऐसे करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसंबर, 2021 तक या उससे पहले अपना आवेदन "सहायक निदेशक (भर्ती), 5वीं मंजिल, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, बिहार सर्कल, पटना - 800001" के पते पर भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें :— Railway Recruitment 2021: रेलवे में ग्रुप C पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल