29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Recruitment 2021: रेलवे में ग्रुप C पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। पूर्व रेलवे ने ग्रुप सी (Railway Group C) के लिए वैकेंसी निकाली है। रेलवे ने अपने आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Nov 2021, 2:54 PM IST

Railway Recruitment 2021

Railway Recruitment 2021

Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। पूर्व रेलवे ने ग्रुप सी (Railway Group C) के लिए वैकेंसी (Railway Recruitment 2021) निकाली है। रेलवे ने अपने आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। स्पोर्ट्स कोटे (Railway Sports Quota) के तहत हो रही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर, 2021 तय की गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

21 पदों पर होगी भतियां:—
रेलवे की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार मुताबिक कुल 21 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो निर्धारित तिथि या इससे पहले अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते है।

महत्वपूर्ण तिथियां:—
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 12 नवंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 11 दिसंबर, 2021


योग्यता:—
कैटेगरी-1 ग्रुप सी के लिए किसी भी विषय में स्नातक या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, कैटेगरी-2 ग्रुप सी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

उम्र सीमा:—
इस भर्ती के लिए आवेदक की कम से कम 18 साल और ज्यादा से 25 साल होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :— CGPSC MS Recruitment 2021: मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर बंपर नौकरी, ऐसे करें आवेदन

वेतनमान:—
कैटेगरी-1 ग्रुप सी के लिए 5200-20200 रुपए जीपी के साथ रु. 2400 या 2800 (7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स) वहीं, कैटेगरी-2 ग्रुप सी के लिए 5200-20200 जीपी के साथ रु. 1900 या 2000 (7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स)

यह भी पढ़ें :— IAF Recruitment 2021: वायुसेना में ग्रुप-C के कई पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


ऐसे करें ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2021 के लिए आवेदन:—
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 11 दिसंबर, 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें :— Bank Recruitment 2021 : IDBI बैंक में अधिकारी पदों के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन