29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Recruitment 2021 : IDBI बैंक में अधिकारी पदों के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन

बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (IDBI) ने अधिकारी पदों के लिए आवेदन आंमत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले अपना आवेदन कर सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 Nov 2021, 2:57 PM IST

Bank Recruitment 2021

Bank Recruitment 2021

Bank Recruitment 2021 : बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (IDBI) ने अधिकारी पदों के लिए आवेदन आंमत्रित किए हैं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले अपना आवेदन कर सकते है। जारी अधिसूचना के अनुसार, उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (चैनल) और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (अनुबंध के आधार पर) के पद के लिए भर्ती की जाएगी।

जल्दी करें आवेदन:—
IDBI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 2 खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2021 तय की गई है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी आवेदन कर सकते है। वैकेंसी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbibank.in/ पर विजिट कर सकते है।

शैक्षिक योग्यता:—
उम्मीदवारों को भारत सरकार या उसके नियामक द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग विषयों में पूर्णकालिक मास्टर या स्नातक की डिग्री अर्थात् इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / कंप्यूटर विज्ञान / इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल / सूचना प्रौद्योगिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार या कंप्यूटर अनुप्रयोग में मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए।

आयु सीमा:—
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से अधिक नहीं है।

यह भी पढ़ें :— CGPSC MS Recruitment 2021: मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर बंपर नौकरी, ऐसे करें आवेदन

चयन प्रक्रिया:—
चयन प्रक्रिया में आवेदन के साथ प्रस्तुत पात्रता मानदंड, उम्मीदवार की योग्यता, उपयुक्तता / अनुभव आदि के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शॉर्ट लिस्टिंग शामिल होगी।

वेतन 60 लाख रुपए तक
3 साल की अवधि के लिए अनुबंध (बैंक के विवेक पर 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। हर साल समीक्षा की जाएगी। वेतन की बात करें 40-45 लाख (क्रम संख्या 1) और रुपये 50-60 लाख (क्रम संख्या 2) प्रति वर्ष (सीटीसी) लागू होने वाले करों की कटौती और वार्षिक आधार पर प्रदर्शन की समीक्षा के अधीन।

यह भी पढ़ें :— IAF Recruitment 2021: वायुसेना में ग्रुप-C के कई पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल