29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAF Recruitment 2021: वायुसेना में ग्रुप-C के कई पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

भारतीय वायुसेना में नौकरी की तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय वायुसेना ने ‘ग्रुप सी’ सिविलियन पदों (Indian Air force Jobs) पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा भर्ती विज्ञापन जरूर पढ़ लें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Nov 2021, 3:37 PM IST

Indian Air force Jobs

Indian Air force Jobs

IAF Group C Recruitment 2021: भारतीय वायुसेना में नौकरी की तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय वायुसेना ने ‘ग्रुप सी’ सिविलियन पदों (Indian Air force Jobs) पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों के चयन होने के बाद नियुक्ति आगरा तथा उत्तर प्रदेश में की जाएगी। वायुसेना द्वारा अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में (30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2021) रोजगार समाचारपत्र में भर्ती का विज्ञापन दिया गया था।

इन पदों पर होगी भर्तियां:—
भारतीय वायुसेना की ग्रुप सी (AIR Force Group C Vacancy) की भर्ती के तहत एलडीसी, एमटीएस, कुक, फायरमैन और ड्राइवर समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा भर्ती विज्ञापन जरूर पढ़ लें। आवेदन की आखिरी डेट की बात करें तो भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा।


महत्वपूर्ण तिथि:—
रोजगार समाचार पत्र में भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि 30 अक्टूबर, 2021
आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2021

रिक्तियों का विवरण:—
मुख्यालय मध्य वायु कमान
एलडीसी - 1 पद
एमटीएस - 3 पद

मुख्यालय पूर्वी वायु कमान
सीएमटीडी (ओजी) - 2 पद
अधीक्षक (स्टोर) - 1 पद
एलडीसी- 2 पद

यह भी पढ़ें :— UP Board Improvement Result 2021: 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान
कुक - 1 पद

मुख्यालय प्रशिक्षण कमान
सीएमटीडी (ओजी) - 13 पद

मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान
एमटीएस - 1 पद
कुक - 1 पद
एलडीसी - 2 पद
सीएमटीडी (ओजी) - 5 पद
बढ़ई (एसके) - 1 पद

मुख्यालय रखरखाव कमान
एलडीसी - 4 पद
सीएमटीडी (ओजी) - 25 पद
एमटीएस - 14 पद
फायरमैन - 1 पद
कुक - 3 पद

यह भी पढ़ें :— Police Recruitment 2021: बिना परीक्षा के हरियाणा पुलिस में आईटी प्रोफेशनल्स भर्ती, जल्दी करें आवेदन