1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, SMS से ऐसे चेक करें परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम के लिंक को वेबसाइट पर एक्टिव बोर्ड ने कर दिया है। दरअसल रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार वेबसाइट पर लोड होने से परिणाम देखने में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं। आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 17 Jun 2022, 1:09 PM IST

SSC-Result-2022

SSC Result 2022

मुंबई: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा एसएससी का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में 96.94 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सभी छात्र परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट के अलावा छात्र बोर्ड के नतीजों को एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए छात्रों के पास वेबसाइट के अलावा एसएमएस की भी सुविधा मौजूद है। एसएमएस से परिणाम देखने के लिए फोन के एसएमएस बॉक्स में MHSSC स्पेस देने के बाद सीट नंबर टाइप करें। फिर उस एसएमएस को 57766 पर भेज दें। आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से चार मार्च के बीच किया गया था।

यह भी पढ़ें-MSBSHSE SSC Result 2022: महाराष्‍ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 96.94% छात्र हुए पास

छात्र रिजल्ट को ऐसे करें चेक
-आप mahresult.nic.in पर सर्व प्रथम जाएं।
-महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
-फिर यहां आप अपना रोल नंबर और माता का प्रथम नाम भरें।
-आप व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट ले लें।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्र रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र देख सकते हैं। इससे पहले साल 2021 में 10वीं कक्षा की परीक्षा में 99.95 फीसदी छात्र पास हुए थे। जबकि कोंकण जिले में 100 फीसदी छात्र पास हुए थे। दरअसल कोरोना के कारण तब परीक्षा नहीं हुई थी। सिर्फ आंतरिक मूल्यांकन के जरिए बच्चों का रिजल्ट जारी किया गया था।