6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MSBSHSE SSC Result 2022: महाराष्‍ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 96.94% छात्र हुए पास, mahresult.nic.in पर देखें नतीजे

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। इस साल 96.94 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 17 Jun 2022, 1:06 PM IST

JAC 10th class Result 2021

10th Result

Maharashtra 10th Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी एमएसबीएसएचएसई (MSBSHSE) ने आज 10वीं कक्षा के नतीजों को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 96.94 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि 97.96 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। जबकि 96.06 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम को एक्टिव कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। सभी छात्र रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर देख सकते है।

महाराष्ट्र बोर्ड ने पिछले सप्ताह ही एचएससी यानि 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। जिसके बाद से ही 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन गुरूवार को राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने घोषणा कर दी कि 17 जून को 10 कक्षा के परिणाम जारी किये जाएंगे। 10वीं कक्षा में 96.94 फीसदी छात्र इस बार पास हुए हैं। सभी छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Board SSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर देखे सकेंगे नतीजे

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं परिणाम-
-mahahsscboard.in
-msbshse.co.in
-mh-ssc.ac.in
-mahresult.nic.in

कक्षा 10वीं के परिणाम ऐसे करें चेक
-छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
-यहां आप महाराष्ट्र एसएससी नतीजे 2022 के लिंक पर क्लिक कर दें।
-फिर आप अपना रोल नंबर, नाम सहित जरूरी जानकारी भरें और सबमिट कर दें।
-आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप सही से उसे देख लें।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। साथ ही प्रिंट आउट भी ले लें।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से चार अप्रैल तक हुआ था। इस एग्जाम के लिए कुल 16,38,964 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 8 लाख 89 हजार 506 लड़कों और 7 लाख 49 हजार 458 लड़कियों का समावेश है।