बता दें कि 23 मई, 2021 को COVID-19 महामारी के बावजूद कक्षा 12वीं की बोर्ड और अन्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करने पर एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद छात्रों की ओर से NEET 2021 को स्थगित करने की मांग बढ़ गई है। इस बैठक की अध्यक्ष केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित चार केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के शिक्षा मंत्रियों व सचिवों ने हिस्सा लिया था। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के सभी शिक्षा मंत्रियों को आज यानी 25 मई 2021 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा था।