4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICSI CS Executive Program 2021: 12वीं के छात्र सीएसईपी में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, लास्ट डेट 31 मई

CSI CS Executive Program 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कक्षा 12 के छात्रों को कंपनी सचिव कार्यकारी कार्यक्रम 2021 के लिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन कराने की इजाजत दी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 मई, 2021 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 24 May 2021, 3:08 PM IST

CSEP 2021 registration

ICSI CS Executive Program 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ( ICSI ) ने 12वीं कक्षा के छात्रों को आईसीएसआई सीएस कार्यकारी कार्यक्रम 2021 के लिए प्रोविजनल तौर पर रजिस्ट्रेशन की इजाजत दी है। आईसीएसआई ने अपने इस फैसले को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि जिन छात्रों ने सीएसईईटी एग्जामिनेशन ( CSEET Exam ) को पास किया है और बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे हैं वे सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम 2021 के लिए प्रोविजनल तौर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Read More:NEET UG and JEE Main 2021: एनईईटी और जेईई मेन एग्जाम पर फैसला जल्द आने की उम्मीद, पढ़ें डिटेल

कोरोना के चलते लिया यह फैसला

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ( Institute of company secretaries of India) ने यह फैसला 12वीं की परीक्षाओं के स्थगित होने के बाद लिया है। बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को अप्रैल में स्थगित कर दिया गया था। अब जून 2021 में बारहवीं की परीक्षाएं होनी हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आईसीएसआई ने बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को प्रोविजनल तौर पर सीएसएग्जीक्यूटिव कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की अनुमति दी है।

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 मई

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम 2021 ( CSEP 2021 ) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है। बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए और तय वक्त से पहले इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करना जरूरी है। सीएसईपी में रजिस्ट्रेशन से संबंधित ज्यादा जानकारी छात्र आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

बता दें कि आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है। फाउंडेशन कोर्स में बिजनेस एनवायरनमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, एथिक्स, इकोनॉमिक्स और अकाउंटिंग शामिल हैं। सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में कंपनी कानून, वाणिज्यिक कानून, कर कानून, सामान्य कानून, प्रतिभूति कानून और खाते और लेखा परीक्षा अभ्यास शामिल हैं।

Read More: JEE Advanced 2021: अब जेईई एडवांस को भी स्थगित करना होगा, हमारे पास और कोई विकल्प नहीं

Web title: ICSI CS Executive Program 2021 12th Students Can Register On icsi.edu