30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET Exam 2021: नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर बना पैनल, एक माह के भीतर देनी होगी रिपोर्ट

NEET Exam 2021: नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में एक पैनल बनाया गया है। यह समिति राज्य में नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Jun 2021, 11:35 PM IST

NEET 2021 Postponed

NEET 2021 Postponed

NEET Exam 2021: नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में एक पैनल बनाया गया है। यह समिति राज्य में नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बोर्ड परीक्षा के स्थगन के साथ-साथ नीट 2021 और जेईई जैसी परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग की थी। इस संबंध में स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर परीक्षाओं को रद्द करने की अपील की है।

Read More: कर्नाटक सीईटी परीक्षा की तिथि घोषित, छात्र 15 जून से कर पाएंगे आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में टीम गठित
NEET परीक्षा के प्रभाव पर समीक्षा करने के लिए रिटायर्ड जज एके राजन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस पैनल में जस्टिस राजन के अलावा, आठ अन्य सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें डॉ जीआर रवींद्रनाथ (डॉक्टर्स एसोसिएशन फॉर सोशल इक्वेलिटी), जवाहर नेसन (शिक्षाविद) और छह शीर्ष सरकारी अधिकारी शामिल हैं। इनमें चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव शामिल है।

Read More: एनईएसटी परीक्षा की नई तारीख जारी, 15 जुलाई तक करें आवेदन

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को नहीं मिलता है एडमिशन
नीट परीक्षा के प्रभाव पर समीक्षा करने के लिए तमिलनाडु में सभी पार्टियां एकमत हो गई हैं। पार्टियों ने बार-बार कहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले और पिछड़े वर्ग के छात्रों को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं मिल पाता है। पिछले साल अक्तूबर में नीट पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत भी की थी।

Web Title: NEET Exam 2021 Latest Update

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा