scriptमार्च सेशन के लिए आज से शुरू नहीं होंगे जेईई मेन 2021 एग्जाम, संशोधित कार्यक्रम जारी | NTA JEE Main March 2021 Exam Date revised | Patrika News
शिक्षा

मार्च सेशन के लिए आज से शुरू नहीं होंगे जेईई मेन 2021 एग्जाम, संशोधित कार्यक्रम जारी

NTA JEE Main 2021:
मार्च सेशन के लिए आयोजित होने वाले जेईई मेन 2021 के एग्जाम शेड्यूल में बदलाव
संशोधित कार्यक्रम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Mar 15, 2021 / 06:36 am

Deovrat Singh

jee mains 2021

jee mains and neet exam dates

NTA JEE Main 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मार्च सेशन के लिए आयोजित होने वाले जेईई मेन 2021 के एग्जाम शेड्यूल में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। NTA JEE Main एग्जाम आज यानि 15 मार्च, 2021 से शुरू होनी थी। लेकिन अब JEE Main अब 16 से 18 मार्च 2021 तक देश और विदेश के कुल 331 शहरों में आयोजित की जाएगी। जेईई मार्च सेशन की परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in, jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड लॉगिन के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Official website

इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा चार सत्रों में आयोजित की जा रही है। मार्च और अप्रैल सत्र के लिए परीक्षा का आयोजन केवल पेपर 1 (B.E./B.Tech) के लिए किया जाएगा। NTA द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, “पेपर 2A (B.Arch) और 2B (B. Planning) के लिए आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी मई सत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। अप्रैल सत्र 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। मई का सत्र का आयोजन 24 से 28 मई 2021 तक होना है।

यह भी पढ़ें

अब इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में मैथ्स और फिजिक्स का होना जरुरी नहीं

बता दें कि JEE Main 2021 परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस साल जेईई मेन 2021 के पेपर पैटर्न में भी बदलाव हुआ हैं। इस बार कुल 90 में 75 सवालों को हल करना होगा। यानि फिजिक्स, केमिस्ट्र और मैथ में प्रत्येक से 30 प्रश्नों में से सिर्फ 25 – 25 प्रश्नों को ही हल करना होगा। पिछले वर्ष की परीक्षा की बात करें तो फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ से 25 प्रश्न होते हैं, लेकिन इस बार 30 प्रश्न होंगे। फरवरी सेशन के लिए आयोजित हुई जेईई मेन परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को जारी किया गया था। इस परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले भी 6 विद्यार्थी थे।

यह भी पढ़ें

मार्च सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

How To Download JEE Main Admit Card March 2021
विद्यार्थी अपने मार्च सेशन के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर मौजूद मार्च सत्र के एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही उम्मीदवार को नई टैब में मांगी गई जानकारी एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने होंगे। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही मार्च सेशन की जीईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Home / Education News / मार्च सेशन के लिए आज से शुरू नहीं होंगे जेईई मेन 2021 एग्जाम, संशोधित कार्यक्रम जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो