30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्च सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

NTA JEE Main Admit Card March 2021: मार्च सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 और 18,मार्च 2021 को किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 12 Mar 2021, 8:14 AM IST

jee_main.png

NTA JEE Main Admit Card March 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मार्च सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड का लिंक 11 मार्च, 2021 को एक्टिव हो गया है। जो विद्यार्थी JEE Main march 2021 के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अपने प्रवेश पत्र NTA JEE के आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। मार्च सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 और 18,मार्च 2021 को देश भर में किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए, इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन सर्वर लिंक एक्टिव किए हैं।

Click Here For Download JEE Main Admit Card 2021 For March Session

आपको बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें विद्यार्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की चेक करनी चाहिए। जैसे -आपका नाम, आपके पिता / अभिभावक का नाम आदि। JEE Main exam 2021 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की जीईई मेन परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की जेईई मेन परीक्षा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवार परीक्षा, एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in जरूर देखें।

Read More: जेईई मेन 2021 में छह स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 स्कोर, जानिए टाई-ब्रेक नियम

How To Download JEE Main Admit Card 2021
विद्यार्थी मार्च सेशन के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA JEE की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद मार्च सत्र के एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही उम्मीदवार को नई टैब में मांगी गई जानकारी एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने होंगे। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही मार्च सेशन की जीईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा