
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ( NEP 2020 ) के एक साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानि 29 जुलाई की शाम चार बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति निर्माताओं, शिक्षकों और छात्रों सहित सभी देशवासियों संबोधित करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक प्रधानमंत्री एनईपी 2020 के एक वर्ष पूरा होने और अभी तक जारी सुधार कार्यक्रमों के बार में सभी वे विचार साझा करेंगे। साथ ही पीएम मोदी एनईपी 2020 के अंतर्गत निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कई अभियानों की भी शुरूआत करेंगे।
ताजा अपडेट के मुताबिक पीएम मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान एनईपी 2020 को लागू करने के लिए अब तक उठाए गए कदमों पर जानकारी साझा करेंगे। इसके अलावा वह नए शैक्षणिक सत्र के लिए पाइपलाइन में प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में भी डिटेल जानकारी दे सकते हैं।
बड़ा बदलाव लाना हमारा मकसद
वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि उनका ध्यान नई शिक्षा के उद्देश्यों को तय समय सीमा के अंदर लागू करना है। बता दें कि पिछले साल केंद्र सरकार ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में NEP को मंजूरी दी थी। NEP 2020 ने 1986 में तैयार की गई शिक्षा नीति पूरी तरह से बदल दिया और कुछ नए और नए सुधार किए हैं। एनईपी का मकसद भारत को एक ज्ञान महाशक्ति के रूप में विकसित करना है। इसके साथ ही स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणाली में युगांतकारी परिवर्तन लाना है।
जेईई एडवांस परीक्षा 03 अक्टूबर को
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जेईई एडवांस परीक्षा तिथि की घोषणा की थी। इसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर को होगा। पहले यह परीक्षा 3 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन देश में कोरोना स्थिति को देखते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
Updated on:
28 Jul 2021, 7:36 PM IST
Published on:
28 Jul 2021, 7:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.