
नई दिल्ली। केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस बार 12वीं की परीक्षा में 87.94 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और एग्जाम में उपस्थित हुए थे वे अपना DHSE प्लस 2 रिजल्ट 2021 आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि प्लस वन में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उत्तरी जिलों में सीटों में 20 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर के बीच के जिलों में सीटों में 10% की वृद्धि की जाएगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
केरल बोर्ड 12वीं के रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं। वेबसाइट की होम पेज पर DHSE Kerala plus two result के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते रिजल्ट पेज दिखने लगेगा। छात्र अपना +2 रजिस्ट्रेशन नंबर, रोलनंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। अब रिजल्ट खुल जाएगा। छात्र डाउनलोड करें और केरल डीएचएसई +2 रिजल्ट का प्रिंट आउट लें।
यहां से भी चेक करें रिजल्ट
keralaresults.nic.in
prd.kerala.gov.in
results.kite.kerala.gov.in
kerala.gov.in
dhsekerala.gov.in
मोबाइल एसएमएस
केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2021 मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। रिजस्ट घोषित होने पर छात्र अपना परिणाम iExaMS, PRD Live, Saphalam 2021 ऐप पर देख सकते हैं।
रद्द नहीं हुई थी परीक्षा
इस साल केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में कुल 4,46,471 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। केरल ने अप्रैल में प्लस टू या कक्षा 12 की परीक्षाएं आयोजित की थी। केरल के अलावा बिहार ने भी महामारी से पहले परीक्षा आयोजित की थी। छत्तीसगढ़ ने एक नए पैटर्न के आधार पर परीक्षा आयोजित की थी। वहीं सीबीएसई सहित देश के कई अन्य अधिकांश राज्यों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी थी।
Updated on:
28 Jul 2021, 5:16 PM IST
Published on:
28 Jul 2021, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.