30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra 12th Result 2021: 31 जुलाई तक जारी हो सकता 12वीं का परिणाम, mahresult.nic.in से कर सकेंगे चेक

  Maharashtra 12th Result 2021: महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mahresult.nic.in/ पर जाकर छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Jul 2021, 10:16 PM IST

MSBSHSE

Maharashtra 12th Result 2021: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( MSBSHSE ) द्वारा कक्षा 12 परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है। ताजा अपडेट के मुताबिक 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है। महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ रिजल्ट जारी होने के एक दिन पहले इसकी पुष्टि कर सकती हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mahresult.nic.in/ पर जाकर छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Read More: School Reopening: उत्तराखंड सरकार ने दी मंजूरी, 1 अगस्त से खुलेंगे 6 से 12वीं तक के स्कूल

31 जुलाई तक रिजल्ट जारी करने का निर्देश

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राज्यों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की समय सीमा 31 जुलाई निर्धारित है। ऐसे में सभी बोर्ड जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने में लगे हैं।

सभी छात्र होंगे प्रमोट

कोरोना महामारी के कारण इस बार महाराष्ट्र में कक्षा 12 के सभी छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स के अंकों का मूल्यांकन उनके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021 देखने के लिए स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mahresult.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि कोविड महामारी के कारण इस साल महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 12 की परीक्षा रद्द कर दी थी।

Read More: नहीं बदला जाएगा आईआईटी मद्रास का नाम, उच्च शिक्षा आयोग में होगा 3 संस्थाओं का विलय

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग