30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PPC 2021 : पीएम मोदी कल शाम 7 बजे छात्रों को देंगे स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स, ‘परीक्षा पे चर्चा’ का ऐसे देखें लाइव प्रसारण

PPC 2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अप्रैल की शाम 7 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ ( PPC ) कार्यक्रम दौरान देशभर के 12 लाख से ज्यादा छात्रों, पैरेंट्स और टीचर्स से लाइव इंटरेक्शन करेंगे। कोविड-19 संक्रमण के लहर को देखते हुए पीपीसी 2021 का आयोजन वर्चुअल मोड में किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Apr 2021, 2:07 PM IST

pm modi ppc 2021

पीएम मोदी कल शाम 7 बजे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों, अभिभावकों और टीचर्स से इंटरेक्शन करेंगे।

PPC 2021 : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानि 7 अप्रैल की शाम 7 बजे अपने बहुचर्चित लोकप्रिय वार्षिक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ ( PPC ) के तहत देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से लाइव इंटरेक्शन करेंगे। पीपीसी 2021 के लिए 12 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए ‘परीक्षा पे चर्चा’ के चौथे संस्करण का आयोजन वर्चुअल मोड में किया जा रहा है।

यहां भी देखें : NEET PG 2021 Admit Card: नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे देखें PPC 2021

परीक्षा पे चर्चा 2021 सोशल मीडिया पर लाइव इंटरेक्शन के दौरान चयनित स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स ( PPC ) ही सवाल पूछ सकेंगे। लेकिन सभी इच्छुक स्टूडेंट्स इस चर्चा को लाइव देख पाएंगे। परीक्षा पे चर्चा 2021 कार्यक्रम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, ट्वीटर व अन्य पर देखा जा सकता है। लाइव कार्यक्रम देखने के लिए स्टूडेंट्स ‘MyGovIndia’ के ट्वीटर हैंडल को भी फॉलो कर सकते हैं।

यहां भी देखें : ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द करें अप्लाई

छात्रों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों में बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की शुरूआत की थी। इस बार भी परीक्षा पे चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के स्कूली छात्रों को परीक्षा के तनाव के प्रबंधन के लिए टिप्स टेंगे। चयनित छात्र, अभिभावक व टीचर्स उनसे प्रश्न पूछेंगे।

यहां भी देखें :Sarkari Naukri : BPSC प्रोजेक्ट मैनेजर और न्यायिक सेवा परीक्षा रद्द, डिटेल्स यहां से करें चेक

पीपीसी में 12 लाख लोग होंगे शामिल

दरअसल, पीपीसी कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स और टीचर्स पीएम से सवाल पूछते हैं। सवालों का जवाब लाइव कार्यक्रम में पीएम मोदी देते हैं। इस वर्ष कोरोना महामारी के मद्देनजर कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल मोड में किया जा रहा है। इस बार पीपीसी 2021 के लिए 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स में से प्रतियोगिता के आधार पर चुने गए उम्मीदवार प्रधानमंत्री से सोशल मीडिया के जरिए लाइव इंटरेक्शन करेंगे।

यहां भी देखें : Sarkari Naukri: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 30 अप्रैल तक यहां करें आवेदन

5 अप्रैल को पीएम ने अपने ट्विट में किया था इन बातों का जिक्र

वर्चुअल फॉर्मेट में आयोजित होने वाले पीपीसी 2021 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल को ट्विट कर कह चुके हैं कि एक नया फॉर्मेट विभिन्न विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर कई दिलचस्प सवाल और हमारे साहसी एग्जाम वॉरियर्स, पैरेंट्स और टीचर्स के साथ यादगार चर्चा साबित होगा। देखें: 7 अप्रैल की शाम 7 बजे परीक्षा पे चर्चा।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग