29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 30 अप्रैल तक यहां करें आवेदन

UJVNL Recruitment 2021: उत्तरखंड जल विद्युत निगम लिमेटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) और जियोलॉजिस्ट (ट्रेनी) के लिए पद निकाले हैं। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 5 Apr 2021, 10:21 PM IST

jobs (Symbolic photo)

jobs (Symbolic photo)

UJVNL Recruitment 2021: उत्तरखंड जल विद्युत निगम लिमेटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) और जियोलॉजिस्ट (ट्रेनी) के लिए 21 पद निकाले हैं। इसके लिए बीई और बीटेक की योग्यता रखी गई है। वहीं भूविज्ञान के लिए एमएससी या एमटेक की योग्यता की रखी गई है। उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन रिक्तियों के लिए कोई अनुभव नहीं मांगा गया है।

Read More: Govt Jobs: 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए निकली हजारों सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

पद का नाम : असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी), जियोलॉजिस्ट

कुल रिक्तियां: 21 पद

पोस्ट का नाम और पद

असिस्टेंट इंजीनियर Assistant Engineer (Trainee) (Electrical & Mechanical)— 10
असिस्टेंट इंजीनियर Assistant Engineer (Trainee) (Civil)— 10
जियोलॉजिस्ट Geologist (प्रशिक्षु)— 1

वेतनमान: Rs. 56,100 – 1,77,500/-

नौकरी का स्थान: उत्तराखंड

UJVNL Recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता

असिस्टेंट इंजीनियर Assistant Engineer (Trainee):

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को संबंधित शाखाओं में एसोसिएट मेंमबर्स ऑफ इंजीनियर्स (AMIE) के सेक्शन ए और बी को पास करना अनिवार्य है।

जियोलॉजिस्ट (Geologist) (प्रशिक्षु):

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ भूविज्ञान में M.Sc या M.Tech पूरा करना होगा।

आयु सीमा:

उम्मीदवारों की आयु 01-01-2021 तक 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट है।

Click here for more Information

UJVNL भर्ती 2021 के लिए चयन प्रक्रिया:

चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षा कई भागों में होंगी।
भाग- I: सामान्य जागरूकता, योग्यता और तर्क आदि से संबंधित बहुविकल्पी उत्तर के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र।

भाग- II: उद्देश्य प्रकार लिखित परीक्षा पेपर, इंजीनियरिंग के लिए AE (T) इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल और सिविल से संबंधित है

भूवैज्ञानिक पद के लिए:

भाग- I: सामान्य जागरूकता, योग्यता और तर्क आदि के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र।

भाग- II: ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा पेपर, जियोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी या इंजीनियरिंग जियोलॉजी से संबंधित है।

Read More: Sarkari Naukri: 105 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली, 16 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन शुल्क:

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए Rs.800 रुपये
एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये।

भुगतान का तरीका: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड।

UJVNL भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 अप्रैल 2021 को या उससे पहले सहायक अभियंता, भूविज्ञानी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट http://tscpantnagar.com/ पर जाना होगा। यहां पर होमपेज के बाएं तरफ अधिसूचना दी गई है। वहीं दाएं तरफ होमपेज पर आवेदन का लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। सभी जानकारी देते हुए पेमेंट प्रक्रिया पर जाएं।