30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET PG 2021 Admit Card: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2021 Admit Card: नीट 2021 पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपने NEET PG 2021 Hall Ticket डाउनलोड कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 6 Apr 2021, 1:26 PM IST

NEET PG 2021 Admit Card

NEET PG 2021 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली नीट 2021 पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इन्हे NBE की आधिकारिक वेबसाइट, nbe.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Click Here For Official Website

NEET PG 2021 Important Dates
नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 12 अप्रैल 2021
नीट पीजी 2021 एग्जाम डेट - 18 अप्रैल 2021
नीट पीजी 2021 रिजल्ट डेट - 31 मई 2021

Read More: सीआरपीएफ में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

NEET PG 2021 Application Process
नीट पीजी 2021 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 23 फरवरी, 2021 को जारी कर, पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। नीट पीजी 2021 लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 निर्धारित की गई थी। नीट पीजी परीक्षा के लिए एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीबीएस डिग्रीधारी युवा ही आवेदन के पात्र होते हैं।

Read More: यूपीएससी ने विभिन्न फैकल्टी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकाली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

NEET PG 2021 Exam Pattern
नीट पीजी 2021 का आयोजन देश के प्रमुख शहरों में 18 अप्रैल 2021 को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 30 मिनट की होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

Read More: नीट के अंकों के आधार पर बीएससी नर्सिंग के लिए JIPMER में मिलेगा प्रवेश

How To Download NEET PG 2021
नीट पीजी 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, nbe.edu.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए नीट पीजी प्रोग्राम के बॉक्स पर क्लिक करें। आगे नीट पीजी के पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। लीक पर क्लिक करने के साथ ही नई टैब में रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य लॉगिन की जानकारी मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग