30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपीएससी ने विभिन्न फैकल्टी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकाली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

UPSC Assistant Professor Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न फैकल्टी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 29 Mar 2021, 6:21 AM IST

upsc_1.png

UPSC Assistant Professor Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न फैकल्टी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग द्वारा यह भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 28 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व भर्ती की विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। यूपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Official Notification

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2021 है।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 28 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (Pediatrics): 14 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (Physiology): 2 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (Psychiatry): 11 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर (Surgical Gastroenterology): 1 पद

Read More: सीआरपीएफ में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक का IMC के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्रीधारी होना जरुरी है। संबंधित पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होने के साथ ही सीनियर रेजिडेंट/प्रशिक्षक/रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर 3 वर्ष का टीचिंग एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। पात्रता संबंधी अन्य जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा
आवेदक की आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सेना से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में रियायत दी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन फीस के तौर पर रूपए 25 देने का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों से आवेदन फीस नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवार नेट बैकिंग से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Read More: एफसीआई में निकली विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। एग्जाम पैटर्न और अन्य पात्रता संबंधी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in पर जाएं। अन्य किसी भी माध्यम से किए गए आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सभी शैक्षणिक दस्तावेज भी दिए गए फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन में उस ईमेल का इस्तेमाल करें, जो वर्तमान में एक्टिव हो। क्योंकि आवेदन से लेकर फाइनल मेरिट तक सभी सूचनाएं मेल के जरिए ही दी जाएगी।