25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एफसीआई में निकली विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

FCI Recruitment 2021 Notification: एफसीआई में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एफसीआई ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर और अन्य के कुल 89 पदों पर भर्तियां निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 11 Mar 2021, 5:04 PM IST

jobs_1.png

FCI Recruitment 2021: एफसीआई में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एफसीआई ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर और अन्य के कुल 89 पदों पर भर्तियां निकाली है। भर्ती का नोटिफिकेशन एफसीआई ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। इच्छुक कैंडिडट्स एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एफसीआई द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Click Here For Download Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां
एफसीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2021 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2021 रखी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के साथ ही शुल्क का भुगतान कर देवें। एफसीआई ने इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Read More: भारतीय खेल प्राधिकरण में यंग प्रोफेशनल और अन्य के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

पात्रता मानदंड
एफसीआई में AGM (प्रशासन) के लिए आवेदक का पोस्ट ग्रेजुएट होना जरुरी है।
AGM (टेक्निकल) के लिए बीएससी एग्रीकल्चर, बीई/बीटेक होना चाहिए।
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (अकाउंट) के लिए उम्मीदवार का सीए होना जरुरी है।
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कानून) के लिए एलएलबी डिग्रीधारी युवा ही आवेदन के पात्र हैं।
मेडिकल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस की डिग्री होने के साथ ही 3 वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। एफसीआई द्वारा निकाली गई इस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए ऊपर दिए गए नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें।

Read More: गुजरात मेट्रो में विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती, योग्य उम्मीदवार 9 अप्रैल तक करें अप्लाई

आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स - 1000 रुपए
एससी/एसटी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है।

Read More: विभिन्न विभागों में निकली बंपर नौकरियां, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

ऐसे करें आवेदन
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट https://www.recruitmentfci.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए एप्लीकेशन लिंक के जरिए आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए वेबसाइट सबसे पहले नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ें।