25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय खेल प्राधिकरण में यंग प्रोफेशनल और अन्य के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

SAI Recruitment 2021 Notification: यंग प्रोफेशनल और जूनियर कंसल्टेंट के पदों पर निकली भर्तियां उक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि मार्च 2021 के तीसरे सप्ताह समाप्त हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Mar 2021, 4:11 PM IST

sai_jobs.jpg

SAI Recruitment 2021: भारतीय खेल प्राधिकरण में यंग प्रोफेशनल और जूनियर कंसल्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी अलग-2 जारी किए गए हैं। दोनो ही पदों पर भर्तियां संविदा के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों एसएआई ऑफिशियल वेबसाइट, sportsauthorityofindia.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि मार्च 2021 के तीसरे सप्ताह समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ही SAI Recruitment 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए SAI Recruitment 2021 Notification का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।

Click Here For Download Official Notification

जूनियर कंसल्टेंट के लिए जरुरी डिटेल्स
परफॉरमेंस मॉनिटरिंग और इंफ्रा डिपार्टमेंट में एसएआई ने जूनियर कंसल्टेंट के कुल 47 पदों पर भर्ती निकाली है। प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक का एमबीए/द्विवर्षीय पीजीडीएम या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्रीधारी होना जरुरी है। इन पदों के लिए सम्बन्धित क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। एसएआई भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर या पत्रिका डॉट कॉम पर दिए गए डायरेक्ट लिंक भी आवेदन कर सकते हैं। एसएआई में जूनियर कंसल्टेंट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।

Read More: विभिन्न विभागों में निकली बंपर नौकरियां, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

Read More: प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य के पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

एसएआई यंग प्रोफेशनल की भर्ती के लिए जरुरी डिटेल्स
एसएआई ने प्रोजेक्ट एडमिन, रिलेशन मैनेजर और लीगल विभाग में यंग प्रोफेशनल की भर्ती के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा 2 मार्च 2021 को इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इन पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जानी है। बीटेक/एमबीए/दो वर्षीय पीजीडीएम या एलएलबी डिग्रीधारी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उक्त पदों के लिए सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट पर या पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2021 है।

Read More: एचपीसीएल में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Read More: शिक्षक के 1894 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फटाफट करें अप्लाई