scriptगुजरात चुनाव: अरविंद केजरीवाल पर पथराव, सूरत में रोड शो के दौरान मचा हड़कंप | Patrika News

गुजरात चुनाव: अरविंद केजरीवाल पर पथराव, सूरत में रोड शो के दौरान मचा हड़कंप

locationनई दिल्लीPublished: Nov 28, 2022 06:59:46 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली हैं। सोमवार को सूरत में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोड शो निकाला। इस दौरान रोड शो में केजरीवाल की रैली पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने मामले को संभाल लिया।

arvind kejriwal

arvind kejriwal

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सभी पार्टियां काफी जोरों—शोरों से प्रचार प्रसार कर रही है। सत्ता पर काबिज बीजेपी पूरी तैयारी के साथ प्रचार में जुटी हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में सोमवार को आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सूरत में रोड शो किया। रोड शो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की रैली पर पत्थर फेंके गए। इसके बाद केजरीवाल अपनी गाड़ी के अंदर चले गए। इस दौरान रोड शो को कवर करने आई मीडियार्मियों के कैमरों पर भी पत्थर लगे। हालांकि पुलिस ने मामले को संभाल लिया।


दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के काफिल पर एक गली से पत्थर फेंके गए। केजरीवाल अपनी गाड़ी के ऊपर से हाथ हिलाते हुए समर्थकों का स्वागत कर रहे थे, तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके साथ ही पत्थरबाजों और AAP समर्थकों के बीच झड़प भी हो गई। बता दें कि आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा माने जाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में एक्टिव हैं।

https://twitter.com/pandey_aap/status/1597200886681346048?ref_src=twsrc%5Etfw


केजरीवाल ने इस रोड शो से पहले सूरत के हीरा बाजार में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों को ‘I Love You’ कहकर अपना भाषण शुरू किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक-एक व्यापारी को हीरा मानता हूं। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो बकाया भुगतान में धोखाधड़ी के मामलों से बचाने के लिए आप सरकार एक विशेष कानून लाएगी। उनकी पार्टी सत्ता में आने पर छापेमारी के राज और भय को हटा देगी।

यह भी पढ़ें

गुजरात चुनाव: BJP का घोषणा पत्र जारी, 5 साल में 20 लाख रोजगार, लड़कियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी



यह भी पढ़ें

गुजरात चुनाव: भाजपा के पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो