scriptUP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव ने रीता बहुगुणा के बेटे के साथ शेयर की फोटो, सपा में जाने की अटकलें तेज | UP Assembly Election 2022 Akhilesh Yadav Share pic with Mayank Joshi | Patrika News
चुनाव

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव ने रीता बहुगुणा के बेटे के साथ शेयर की फोटो, सपा में जाने की अटकलें तेज

काफी दिनों से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा और अटकलें चल रही थीं कि मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकते हैं। अब जबकि खुद अखिलेश यादव ने उनके साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर दी है तो तकरीबन ये पक्का हो गया है कि मयंक सपा जॉइन कर सकते हैं।

लखनऊFeb 22, 2022 / 10:40 pm

Vivek Srivastava

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव ने रीता बहुगुणा के बेटे के साथ शेयर की फोटो

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव ने रीता बहुगुणा के बेटे के साथ शेयर की फोटो

UP Election 2022: कल राजधानी लखनऊ समेत यूपी के नौ जिलो में चौथे चरण के चुनाव होने हैं। वहीं इससे पहले आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक ट्वीट ने लखनऊ के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक तस्वीर ट्वीट की है इस तस्वीर में वो एक शख्स के साथ खड़े नज़र आ रहे है। आपको बता दें कि अखिलेश ने जिस शख्स से साथ अखिलेश ने तस्वीर ट्वीट की है उस शख्स का नाम है मयंक जोशी। मयंक जोशी, बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी के बेटे हैं। काफी दिनों से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा और अटकलें चल रही थीं कि मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकते हैं। अब जबकि खुद अखिलेश यादव ने उनके साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर दी है तो तकरीबन ये पक्का हो गया है कि मयंक सपा जॉइन कर सकते हैं।
बीजेपी से टिकट चाहते थे मयंक

आपको बता दें कि मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी हाई कमान ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया था। मयंक जोशी इसके बाद से बीजेपी से काफी नाराज चल रहे थे।
यह भी पढ़ें

गन्ना-जिन्ना और हिजाब से होता हुआ आतंकवादी साइकिल तक पहुँचा यूपी चुनाव

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1496148034429890564?ref_src=twsrc%5Etfw
अखिलेश ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा – “श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट”

यह भी पढ़ें

पाँचवे चरण के प्रचार के लिए नेताओं ने लगाया अंतिम जोर

रीता बहुगुणा ने भी मांगा था बेटे के लिए टिकट

रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने बेटे मयंक जोशी को पार्टी से टिकट दिलवाने के लिए काफी कोशिशे की थीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद रीता बहुगुणा जोशी ने एक भावुकता भरा बयान भी दिया था कि अगर उनके बेटे को टिकट मिले तो वो इस्तीफा भी देने को तैयार हैं।

Home / Elections / UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव ने रीता बहुगुणा के बेटे के साथ शेयर की फोटो, सपा में जाने की अटकलें तेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो