scriptUP Election 2022 : अखिलेश को फिर बड़ा झटका, सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने थामा कांग्रेस का दामन | up election 2022 samajwadi party mla haji ikram qureshi joins congress | Patrika News

UP Election 2022 : अखिलेश को फिर बड़ा झटका, सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने थामा कांग्रेस का दामन

locationमुरादाबादPublished: Jan 27, 2022 01:45:34 pm

Submitted by:

lokesh verma

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद देहात विधानसभा से विधायक हाजी इकराम कुरैशी (SP MLA Hazi Ikram) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को झटका देते हुए कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुरादाबाद देहात सीट से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह सपा से ही टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन अखिलेश यादव ने उनका टिकट काट दिया था।

Akhilesh yadav

अखिलेश यादव

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ऐन पहले सभी दलों में उठा-पटक का दौर जारी है। भाजपा के कई विधायक और मंत्री जहां सपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, अब समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद देहात विधानसभा से विधायक हाजी इकराम कुरैशी (SP MLA Hazi Ikram) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को झटका देते हुए कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुरादाबाद देहात सीट से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह सपा से ही टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन अखिलेश यादव ने उनका टिकट काट दिया था। जिसके बाद से सियासी गलियारों में उनके बागी होने की आशंका जाहिर की जा रही थी। बता दें कि टिकट कटने के बाद सपा छोड़ने वाले हाजी इकराम कुरैशी मुरादाबाद जिले से दूसरे विधायक हैं। इससे पहले विधायक हाजी रिजवान सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो चुके हैं।
निवर्तमान विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने खुद समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कांग्रसे के वरिष्ठ नेताओं से उनकी बात हो चुकी है। अब सिर्फ पार्टी से सिंबल मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि सिंबल आते ही वह आज या कल में अपना पर्चा दाखिल कर देंगे। हाजी इकराम कुरैशी समाजवादी पार्टी छोड़कर वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव के समय में वफादार लोगों की कद्र होती थी, लेकिन अब समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव की नहीं चलती है। इस समय परिस्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी हैं। पार्टी में चापलूस हावी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022 : ‘ हम योगी समर्थक हैं, कृपया दूसरी पार्टी के प्रत्याशी यहां अपना समय खराब न करें ‘

‘सपा ने टिकट काटकर अच्छा नहीं किया’

विधायक हाजी इकराम कुरैशी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए 28 साल तक उन्होंने खून पसीना बहाया है। पार्टी में जिलाध्यक्ष रहते हुए जमीनी स्तर पर सपा का जनाधार बढ़ाने के लिए काफी जी तोड़ मेहनत की है, लेकिन उनका टिकट काटकर अच्छा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022: PM Narendra Modi के गढ़ में BJP को घेरने में जुटी सपा सुभासपा संग TMC जानें क्या है रणनीत

‘क्षेत्र की जनता चाहती है कि मैं चुनाव लड़ूं’
उन्होंने कहा कि मैंने क्षेत्र की जनता के बीच रहकर जमीनी स्तर पर काम करते हुए जनता का विश्वास जीता है। इसे किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता चाहती है कि मैं इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ूं। इसलिए मैंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो