scriptAnupama : अनुपमा और अनुज के साथ होगी बड़ी अनहोनी, पाखी करेगी ऐसा काम | Anupama 18th November 2022 Written Episode Update Unfortunate things will happen with Anupama and Anuj | Patrika News
मनोरंजन

Anupama : अनुपमा और अनुज के साथ होगी बड़ी अनहोनी, पाखी करेगी ऐसा काम

Anupama 18th November 2022 Written Episode Update : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर ‘अनुपमा’ (Anupama) का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में अनुपमा और अनुज के साथ एक अनहोनी होने वाली है, जो दोनों की जिंदगी को बदल देगा।

Nov 18, 2022 / 10:56 am

Jyoti Singh

anupama_18th_november_2022_written_episode_update.png

Anupama 18th November 2022 Written Episode Update

Anupama 18th November 2022 Written Episode Update : स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) को नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स काफी मेहनत कर रहे हैं। यही वजह है कि शो ने भी लोगों का दिल जीतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। टीआरपी की लिस्ट में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो ने नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को पीछे छोड़ दिया है। जैसा कि पिछले दिनों शो में दिखाया गया कि फाइनली अनुपमा ने अपनी बिगड़ेल बेटी को सबक सिखाने के लिए उसे कपाड़िया मेंशन से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही उसने अपने दामाद अधिक को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन शो का ड्रामा यहीं खत्म नहीं होने वाला हैं।
अनुपमा (Anupama) में आज रात दिखाया जाएगा कि पाखी और अधिक को घर से निकालने के बाद अनुपमा काफी दुखी रहती है। उधर, वनराज और पूरी शाह फैमिली घर लौट आई है। यहां वनराज अपने वही पुराने तेवर में आ जाता है और सभी चीजों के लिए अनुपमा को दोषी ठहराता है। लेकिन इस बार उसे घर का कोई दूसरा सदस्य नहीं बल्कि उसकी बा ही उसे करेक्ट करती हैं। बा अनुपमा का साइड लेते हुए कहेंगी कि उसने जो किया बिल्कुल सही किया। पाखी जब ठोकरें खाएगी तभी उसकी बुद्धि ठिकाने आएगी। ह चार दिन कपाड़िया हाउस में रही तो खुद को वहां की महारानी समझने लगी थी। बा, वनराज को अल्टीमेटम भी देंगी कि वह पाखी को वापस घर न लाए।
यह भी पढ़े – पाखी के बाद बरखा को उसकी औकात दिखाएगी अनुपमा, उठाएगी बड़ा कदम

https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1593472017587900416?ref_src=twsrc%5Etfw
उधर, अनुपमा परेशान रहती है और अनुज से कहती है कि उसे कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर ले जाए। अगली सुबह अनुपमा और अनुज अंकुश का आशीर्वाद लेकर घर से निकलने लगते हैं। लेकिन इस दौरान बार-बार कुछ अनहोनी चीजें होती रहती हैं। वहीं जब पाखी को पता चलता है कि उसकी मां और बडी ट्रिप पर जा रहे हैं तो उसका खून खौल जाएगा।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1593472063918190593?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1593472145136693248?ref_src=twsrc%5Etfw
शो अनुपमा (Anupama) के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी अपनी मां को हर परेशानी के लिए दोषी ठहराती है। वहीं जब अधिक उससे घर ढूंढने की बात कहता है तो पाखी जवाब देती है कि उसने घर ढूंढा हुआ है। पाखी मन ही मन प्लानिंग करती है कि वह अपनी मां का ट्रिप बर्बाद करेगी, साथ ही उसकी खुशियां भी मिट्टी में मिलाएगी। वहीं दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा ट्रिप के निकलने लगते हैं तो उन्हें घर के सामने उसे ‘स्टॉप ‘ का साइन नजर आता है। इसके बाद दोनों छोटी अनु को कैंप छोड़कर जाने लगते हैं तो कोई उनका रास्ता रोक देता है। इन सबसे अनुपमा की घबराहट और बढ़ जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के साथ कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है।

Hindi News/ Entertainment / Anupama : अनुपमा और अनुज के साथ होगी बड़ी अनहोनी, पाखी करेगी ऐसा काम

ट्रेंडिंग वीडियो