scriptBMC ने दिया अरशद वारसी को झटका, अवैध निर्माण के लिए अभिनेता के घर चला BMC का बुलडोजर | BMC demolishes the part of Arshad Warsi House as it Illegal Coverage | Patrika News
मनोरंजन

BMC ने दिया अरशद वारसी को झटका, अवैध निर्माण के लिए अभिनेता के घर चला BMC का बुलडोजर

इन दिनों BMC बॉलीवुड स्टार्स के खिलाफ सख्त रवैया अपनाती नजर आ रही है। हाल ही में मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अभिनेता अरशद वारसी के बंगले में अवैध तौर पर बनाया गया एक हिस्सा ढहा दिया है।

वाराणसीJun 22, 2017 / 11:25 am

guest user

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी के लिए BMC ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कपिल शर्मा के बाद एक्टर अरशद वारसी भी बीएमसी से आहत हो गए है। इन दिनों BMC बॉलीवुड स्टार्स के खिलाफ सख्त रवैया अपनाती नजर आ रही है। हाल ही में मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अभिनेता अरशद वारसी के बंगले में अवैध तौर पर बनाया गया एक हिस्सा ढहा दिया है। 
जी हां, बीएमसी ने एक्टर अरशद वारसी के घर पर बुल्डोजर चला दिया है। अरशद से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह सच है। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ साल पहले एयर इंडिया के एक कर्मचारी से बंगला खरीदने के बाद मरम्मत के नाम पर अवैध रूप से अतिरिक्त निर्माण कराया गया था। अरशद और मारिया ने यह बंगला 2012 में एयर इंडिया के एक रिटार्यड कैप्टन से खरीदा था। इस प्रॉपर्टी को रेनोवेट करते वक्त कथित तौर पर अरशद-मारिया ने यह अवैध कंस्ट्रक्शन करवाया। अपने बंगले के सेकंड फ्लोर पर अरशद ने 1300 स्क्वेयर फुट की अनधिकृत जगह घेर रखी थी। 
करीब चार महीने पहले अरशद वारसी के सोसायटी शांतिनिकेतन एयर इंडिया को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बीएमसी ने शनिवार को अरशद को नोटिस भी दिया लेकिन बीएमसी को अरशद की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो बीएमसी ने उनके वर्सोवा वाले बंगले का एक हिस्सा तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि निगम की टीम ने शनिवार को अभिनेता को नोटिस दिया और सोमवार को अवैध हिस्सा ढहा दिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमने अवैध हिस्से के एक भाग को गिरा दिया क्योंकि अभिनेता अपने बंगले में मौजूद नहीं थे। बाकी अवैध निर्माण जल्द ही गिराया जाएगा।
बीएमसी अधिकारियों ने कहा है कि वह अरशद और उनकी पत्नी मारिया को एक और नोटिस भेजेंगे जिसमें पूरी अवैध कंस्ट्रक्शन हटाने के लिए अधिकारियों को बंगले में जाने की परमिशन देने के लिए कहा जाएगा। इस दूसरे नोटिस में बीएसी ने अरशद वारसी को गैर कानूनी तरीके से बनाए गए फ्लोर को तोड़ने या फिर उन्हें परिष्ण दे कि वे उन्हें बंगले के भीतर जाकर कायदे से उस फ्लोर को तोड़ सके।

Home / Entertainment / BMC ने दिया अरशद वारसी को झटका, अवैध निर्माण के लिए अभिनेता के घर चला BMC का बुलडोजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो