इससे जुड़ा एक किस्सा बोनी कपूर ने खुद साझा किया था। उन्होंने बताया उन दिनों श्रीदेवी की सारी डीलिंग्स श्रीदेवी की मां करती थीं और उन्होंने इस फिल्म के रोल के लिए 10 लाख मांगे थे, पर मैंने कहा था कि मैं 11 लाख दूंगा। बस यही वह फिल्म बन गई जहां से उनकी लव स्टोरी स्टार्ट हुई। हालांकि श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते की शुरुआत अच्छी नहीं थी, क्योंकि बोनी कपूर पहले से शादी शुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे।