हर स्टेज पर सांसों के उतार-चढ़ाव के साथ अपनी बेटी के सिर पर विश्व सुंदरी का ताज सजता हुआ देखने की बेसब्री हरनाज के घर में बढ़ रही थी। उनकी मां अपनी बेटी को टीवी पर देखने की बजाय गुरुद्वारे में माथा टेक कर बैठी थी। उन्होंने मन बना लिया था कि जब तक वह यह ताज अपने सिर पर नहीं करेगी तबतक वह यहां से नहीं जाएंगी। जैसे ही हरनाज के मस्तक पर मिस यूनिवर्स 2021 का ताज सजाया गया, वैसे ही पूरा शहर और देश जश्न से झूम उठा। पटाखों की गूंज से पूरा शहर शोर मचा रहा था।