इंडस्ट्री से बाहर बेहद कम लोग ये बात जानते हैं कि इतनी बेहतरीन फिल्में देने वाली आशा पारेख कभी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थी। उन्होंने इससे जुड़ा एक किस्सा खुद शेयर किया था। उन्होंने बताया कि वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन एक हादसे ने सबकुछ बदलकर रख दिया। उन्होंने कहा, मैं एक डॉक्टर बनना चाहती थी। स्कूल जाने के लिए मैं सैंटा क्रूज से फ्लोरा फाउंटेन जाया करती थी, लेकिन एक दिन मैंने वहां पर हादसा देखा और वहां बिखरे हुए खून के कारण मुझे चक्ककर आ गया। उसी वक्त मुझे समझ में आ गया था कि मैं डॉक्टर बिल्कुल भी नहीं बन सकती हूं।