फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश के 2500 और विदेश के 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई है। बता दें कि दबंग खान और अहान शेट्टी की फिल्मों ने भी पहले दिन इससे ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म तड़प औऱ अंतिम को टक्कर देने में यह फिल्म फिलहाल पीछे ही नजर आ रही है। हालांकि आपको बता दें कि आयुष्मान की फिल्म अंधाधुन की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को परेशान कर दिया था, बावजूद इसके उस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी।