दरअसल उन्होंने अपने दोस्तों संग एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके अलावा उनके पति हर्ष लिंबाचिया, जैस्मिन भसीन और अली गोनी भी मौजूद हैं। इस फोटो में भारती सिंह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। यही नहीं खुद भारती सिंह ने इसके साथ ही अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह फैन्स को अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिएक्शन दिखाती नजर आ रही हैं।