आपको बता दें पूरा मामला क्या है, दरअसल बिपिन रावत की खबर पर अली अकबर ने लाइव वीडियो बनाया था, जिस पर कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया था। इस दौरान इन लोगों ने सीडीएस रावत का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। यह देखकर अली बहुत आहत हुए थे। उन्होंने कहा इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है और इसलिए मैं अपना धर्म छोड़ रहा हूं। मेरे और मेरे परिवार का कोई धर्म नहीं है।