9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना वारंट घर में घुसे 15 पुलिसकर्मी, तमिल एक्टर बालाजी मुरुगाडोस का फूटा गुस्सा, बोले- मेरे घर में सिर्फ 3 बिल्लियां और एक कुत्ता मिला

Bigg Boss Ultimate Winner: तमिल अभिनेता बालाजी मुरुगाडोस के घर बिना सर्च वारंट 15 पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर हंगामा मच गया है। अभिनेता ने वीडियो शेयर कर पुलिस विभाग पर तीखा सवाल उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 9 Nov 2026, 12:57 PM IST

Balaji Murugadoss

तमिल एक्टर के घर अचानक पहुंची नारकोटिक्स टीम (सोर्स: X-@vikatan)

Tamil Actor Balaji Murugadoss : तमिल अभिनेता और 'बिग बॉस तमिल' फेम बालाजी मुरुगाडोस का गुस्सा पुलिस और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों पर फूट पड़ा है। बता दें, एक्टर के घर पर बिना किसी सर्च वारंट के 15 पुलिसकर्मियों के पहुंचने और तलाशी लिए जाने का मामला सामने आया है। इस अचानक की गई कार्रवाई से नाराज एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बिना वारंट घर में घुसे 15 पुलिसकर्मी

घटना से आहत बालाजी मुरुगाडोस ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस की इस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अभिनेता का कहना है कि नारकोटिक्स विभाग और पुलिस के करीब 15 कर्मी उनके घर की तलाशी लेने पहुंचे थे, लेकिन उनके पास कोई सर्च वारंट नहीं था।

बावजूद इसके, एक्टर ने खुद अपनी मर्जी से उन्हें घर के अंदर आने और जांच करने की अनुमति दी, क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी गलत नहीं है। अभिनेता ने ये भी दावा किया कि बार-बार पूछने के बावजूद अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि उनके खिलाफ शिकायत किसने दर्ज कराई है और इसका आधार क्या है।

"ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हूं"

अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए बालाजी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वह अपनी तरफ से पूरी तरह साफ हैं और किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि वह अपना ब्लड टेस्ट करवाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। अपनी भड़ास निकालते हुए उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया और कहा कि इतनी भारी संख्या में आए पुलिसकर्मियों को उनके घर की तलाशी के दौरान केवल तीन बिल्लियां और एक कुत्ता ही मिला।

बता दें कि बालाजी मुरुगाडोस ने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस तमिल' सीजन 4 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहे थे। इसके बाद वह साल 2022 में 'बिग बॉस अल्टीमेट' के पहले सीजन के विजेता भी बने थे। अभिनय की बात करें तो, बालाजी हाल ही में निर्देशक जे. सतीश कुमार की फिल्म 'फायर' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने एक विलेन की भूमिका निभाई थी।