9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बम की धमकी से मचा हड़कंप, क्या दिलजीत दोसांझ का मुंबई शो होगा कैंसिल? जानें कॉन्सर्ट में एंट्री के लिए क्या होंगे नियम

Diljit Dosanjh Mumbai Concert: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानिए शो रद्द होगा या सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ तय समय पर होगा आयोजित।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 9 Nov 2026, 11:48 AM IST

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बड़ी खबर (सोर्स: X-@ani_digital)

Diljit Dosanjh Concert Security: फेमस पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मुंबई में होने वाले उनके आगामी कॉन्सर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि, इन धमकियों के बावजूद कॉन्सर्ट रद्द नहीं किया गया है और ये तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है और वेन्यू पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

बम की धमकी के बाद भी तय समय पर होगा शो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को कई ऐसे ईमेल मिले थे, जिनमें दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी। धमकी मिलने के बाद तुरंत हरकत में आई मुंबई पुलिस ने महालक्ष्मी रेसकोर्स स्थित पूरे वेन्यू की बारीकी से जांच की। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।

बढ़ाई गई सुरक्षा, तैनात होंगे 1,500 से ज्यादा गार्ड

महात्मा गांधी और अन्य आयोजनों के अनुभवों से सीखते हुए इस बार सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। आने वाले 27 नवंबर को होने वाले इस कॉन्सर्ट के लिए वेन्यू पर 1,500 से अधिक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे। आमतौर पर प्रवेश के लिए तीन गेट होते हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए इस बार पांच गेटों पर कड़ी चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा, इवेंट वाले दिन और उससे एक दिन पहले भी पूरे परिसर की सुरक्षा जांच की जाएगी।

कॉन्सर्ट में एंट्री और ट्रैफिक के लिए कड़े नियम

  1. वेन्यू के आसपास 500 से 700 मीटर के दायरे को 'नो-कार जोन' घोषित किया जाएगा और ट्रैफिक पर कड़ी पाबंदियां रहेंगी।
  2. दिलजीत दोसांझ की सुरक्षा के लिए उनके आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और उनके होटल में भी अतिरिक्त सुरक्षा का पहरा रहेगा।
  3. आयोजकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे गायक के रुकने के स्थान या उनके आने-जाने के समय की जानकारी किसी के साथ साझा न करें, जिसमें पैपराजी भी शामिल हैं।
  4. हालांकि कॉन्सर्ट स्थल को पूरी तरह से फोन-मुक्त (phone-free) बनाना संभव नहीं है, लेकिन कड़े स्क्रीनिंग प्रोसेस के जरिए दर्शकों के फोन की अच्छी तरह से जांच की जाएगी। क्या है 'ऑरा टूर' का शेड्यूल?

दिलजीत दोसांझ का ये 'रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026' देश के अलग-अलग हिस्सों में धूम मचा रहा है। इस टूर के तहत 30 अक्टूबर को दिल्ली-NCR और 15 नवंबर को इंदौर में कॉन्सर्ट आयोजित होना है। इसके बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में यह शो आयोजित किया जाएगा। तमाम धमकियों के बावजूद मुंबई पुलिस और आयोजकों की मुस्तैदी से ये साफ हो गया है कि फैंस बिना किसी डर के इस म्यूजिकल नाइट का आनंद ले सकेंगे।