'हेरा फेरी 3' में दिखेंगी ईशा
ईशा ने 2012 में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'राज 3डी', 'चक्रव्यूह', 'हमशक्ल्स','बेबी', 'रूस्तम', 'कमांडो 2' और 'बादशाहो' जैसी मूवीज में नजर आ चुकी हैं। पिछली बार वह 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' में दिखाई दीं थीं। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'हेरा फेरी 3' और 'डेसी मैजिक' शामिल है।