
'कच्चा बादाम' के सिंगर्स को क्या जानते हैं आप, जिसकी आवाज पर नाच रहे हैं स्टार्स और आप
आज लगभग हर कोई रील्स बनाते या देखते हुए मिल ही जाता है और आपने भी कभी न कभी रील्स देखी होगी। इस वक्त रील्स पर एक गाना बहुत मशहूर हो रहा है, जिसकी धुन पर हर कोई नाचता दिख जाता है, और वो गाना है 'कच्चा बादाम'। याद आया कुछ?
सोशल मीडिया पर इन दिनों हर कोई 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस करता नजर आ ही जाता है। इस पॉप्युलर हो रहे गाने पर लगभग हर कोई झूम रहा है, यहां तक की सेलेब्रिटी भी खुद को इस गाने पर झूमने से रोक नहीं पाए हैं। मगर क्या आप जानते हैं, इस गाने को गाने वाला व्यक्ति कोई सिंगर नहीं है, बल्कि मूंगफली बेचने वाले 'भुबन बड्याकर' हैं।
भुबन बड्याकर पश्चिम बंगाल में कुरालजुरी के रहने वाले हैं, वो जब भी किसी गांव में मूंगफली बेचने जाते हैं तो वो इसी गाने को गाकर गांव वालों को बुलाते हैं। और मूंगफली को ही भुबन कच्चा बादाम कहकर संबोधित करते हैं। वो अपनी जीविका चलाने के लिए साइकिल पर मूंगफली से भरे झोला को टांगकर वह घर से निकलते हैं और 'कच्चा बादाम' वाला गाना गाते हुए गांव-गांव में मूंगफली बेचते हैं।
यह भी पढ़ें:उर्वशी रौतेला ने अपनी तमिल डेब्यू फिल्म 'द लीजेंड' का फर्स्ट लुक किया शेयर
भुबन काफी वक्त से कच्चा बादाम गाना गा रहे हैं। इंटरनेट पर उनका ये वीडियो नवम्बर 2021 में पहुंचा था, लेकिन भुबन का कहना है कि उनको इस बारे में जानकारी नहीं है कि उनका ये गाना कब और कैसै इंटरनेट पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि वो ये गाना गा रहे थे, उसी दौरान एक शख्स उनके पास आया और तारीफ करते हुए उनका वीडियो बना लिया। उन्होंने कहा कि उसे इंसान का उन्होंने नाम नहीं पूछा।
भुबन ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनका गाना जब से वायरल हुआ है तब से उनके बिजनेस में काफी इजाफा हुआ है। उनके इस गाने को सिंगर और म्यूजिशियन नज्मू रीचैट ने रीमिक्स कर तैयार कर इसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम डांस चैलेंज' शुरू हो गया। लोग अपने-अपने तरह के स्टेरस में डांस कर सोशल मीडिया पर डालने लगे। इस गाने की खास बात ये है कि इसे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि साउथ कोरिया और तंजानिया समेत कई देशों के लोगों द्वारा पसंद किया गया और इस पर डांस किया गया है।
यह भी पढ़ें:जोया अख्तर के ऑफिस पहुंचीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, क्या डेब्यू की हो रही तैयारी?
Published on:
6 Feb 2022, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.