scriptअजय के साथ रोमांस करेंगी करीना | Kareena Kapoor to romance Ajay Devgn in Singham 2 | Patrika News
मनोरंजन

अजय के साथ रोमांस करेंगी करीना

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर सिंघाम स्टार अजय देवगन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर

Jan 16, 2015 / 12:12 pm

Super Admin

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर सिंघाम स्टार अजय देवगन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फिल्म सिंघम का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे है। रोहित कई दिनो से इस फिल्म में अजय के अपोजिट अभिनेत्री का चयन करना चाहते थे। चर्चा है कि अजय के अपोजिट करीना कपूर का चयन किया जा सकता है।

अजय देवगन और करीना कपूर की जोड़ी इसके पूर्व ओमकारा, गोलमाल रिटन,गोलमाल 3 और सत्याग्रह जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुकी हैं। बताया जाता है कि “सिंघम 2” में करीना कपूर के लिए रोहित शेट्टी ने पावारफुल रोल लिखा हैं।

Home / Entertainment / अजय के साथ रोमांस करेंगी करीना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो