scriptसुशांत सिंह राजपूत की इस कमजोरी का कृति सैनन ने किया खुलासा, बताया किस चीज के लिए हैं क्रेजी | Kriti Sanon bribes Sushant Singh Rajput with chocolates | Patrika News
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की इस कमजोरी का कृति सैनन ने किया खुलासा, बताया किस चीज के लिए हैं क्रेजी

कृति सैनन ने सुशांत की एक कमजोरी का खुलासा किया, जो बेहद चौंकाने वाला है।

May 21, 2017 / 03:32 pm

Abhishek Pareek

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म चॉकलेट के लिए बेहद क्रेजी है। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की जोड़ी वाली फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। कृति सैनन ने सुशांत की एक कमजोरी का खुलासा किया, जो बेहद चौंकाने वाला है। 
कृति ने बताया है कि उसने सुशांत का दिल किस तरह से जीता है। उसने जिस चीज का खुलासा किया है, वह अक्सर लड़कियों की कमजोरी होती है, लेकिन यहां इस मामले में सुशांत भी बेहद कमजोर हैं। 
राबता में कृति चॉकलेटियर के रोल में हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म की तैयारी करते समय चॉकलेट बनाना सीखा। इसके लिए उन्होंने वर्कचॉकलेट चॉकलेट के लिये क्रेजी है सुशांत शॉप्स जॉइन की। वे वहां रोज चॉकलेट बनाती थीं। जब लौटीं, तो ढेर सारी चॉकलेट्स के साथ लौटीं। उन्होंने ऑफिस में सबको चॉकलेट्स खिलाई। जहां औरों ने सिर्फ एक-दो चॉकलेट बार लिए, वहीं सुशांत पूरा पैकेट ले उड़ते और किसी के साथ शेयर नहीं करते थे। 
उसके बाद से कृति अपने साथ अक्सर चॉकलेट लाती हैं। जब भी उन्हें सुशांत से काम निकलवाना होता है, तो वे उन्हें चॉकलेट के तौर पर रिश्वत पकड़ा देतीं।

Home / Entertainment / सुशांत सिंह राजपूत की इस कमजोरी का कृति सैनन ने किया खुलासा, बताया किस चीज के लिए हैं क्रेजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो