वीडियो में अक्षय कुमार पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर प्रैंक करते हैं। वह कहते हैं कि 'मौनी ने टीवी में नागिन का रोल निभाया है तो उसे टेंशन है कि कोई उसके हसबैंड को बीन गिफ्ट न कर दे।' फिर एक्टर ने कहा, 'पंजाबी एक्ट्रेस सोनमा बाजवा पहले एयर होस्टेस्ट थी जो हमें चिंता है कि कोई घंटी बजाए तो ये न पहुंच जाए।' इसके बाद अक्षय दिशा का मजाक उड़ाते हैं। वह कहते हैं कि 'दिशा को घूमना फिरना पसंद है पर उसे डर लगता है कि कहीं सफारी के दौरान उसे टाइगर ने मिल जाए।'